फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढों ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के पैर में मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र निवासी लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव को उसके घर के पास ही रविवार की शाम मनबढ़ों ने गोली मार दी। मनबढ़ों द्वारा चलाई गई गोली अंकित के दहिने पैर की एड़ी में लगी है। गोली चलाने के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकित को पीपी सेंटर में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। गोली चलने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व सपा नेता अंकित यादव (25) अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर के समीप जीटी रोड के किनारे दोस्तों के साथ एगरोल खा रहा था। इसी बीच कुछ युवक वहां पहुंचे और अंकित को बुलाकर एक ओर ले गए। कुछ देर बातचीत के बाद अंकित और युवकों के बीच विवाद होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर अंकित पर तान दी। इस दौरान दोनों में हाथापाई होने लगी जिसमे युवक के पिस्टल से गोली हवाई फायर हो गया। आरोपी युवक इसके बाद भी गालियां चलाता रहा। पिस्टल से निकली तीसरी गोली अंकित के दाहिने पैर की एड़ी में लग गई। लबे रोड शाम को गोली चलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया । इसके बाद लोगो मे इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अंकित को उपचार के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय ले आई जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। इस मामले में सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुसराल पक्ष से चल रहा है अंकित का विवाद
पीडीडीयू नगर। गोली लगने के बाद दर्द से कराहते हुए अंकित ने सुनील यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और सपा नेता अंकित यादव का विवादों से लगातार नाता रहा है। कुछ वर्ष अंकित की पत्नी प्रीति यादव की संदिग्ध हाल में ससुराल में मौत हो गई। इसके बाद अंकित ने ससुराल वालों पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें