फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ‘मम्मी मैं तवानू बहोत प्यार कर दा ह’ कहने के बाद युवक ने जान दी, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो, सुसराल पक्ष पर लगाए आरोप

Sat, 20 Nov 2021 05:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली जिले में एक युवक ने शुक्रवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने परिवार के नाम वीडियो बनाया। वीडियो में युवक ने आत्महत्या के लिए अपने ससुराल पक्ष के लोगों को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
मृतक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ‘मम्मी मैं तवानू बहोत प्यार कर दा ह...मैं नहीं चाहंदा सी ए करा, पर मेरे कोलो नहीं हो रया...मैनू माफ करया जे, तवानु क्षेती छड़ के जा रहा ह’... यह कहते हुए वीडियो रिकार्ड करने के बाद शुक्रवार की रात लगभग साढ़े दस बजे हरदयाल (27) ने घर में फंदे पर झूलकर जान दे दी।

विज्ञापन


चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकर पुर निवासी हरदयाल ससुराल पक्ष से काफी दुखी था। उसने वीडियो में आत्महत्या के लिए ससुराल पक्ष के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। शनिवार को घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। हरदयाल की 10 अक्तूबर को वाराणसी की तृप्ति से शादी हुई थी।

विवाह के 10 दिन बाद पत्नी चली गई मायके
कुछ दिन बाद हरदयाल किसी बात को लेकर पत्नी से नाराज चल रहा था। विवाह के 10 दिन बाद ही उसकी पत्नी को उसके पिता बनारस ले गए। भाई हरदीप ने बताया कि हरदयाल के ससुराल पक्ष की ओर से परिवार को नोटिस भेजकर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया गया था। इस बात को लेकर उसका भाई काफी परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरदयाल ने जान देने से पहले मोबाइल में अपना वीडियो बनाया था। इसमें उसने कहा है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से ऊबकर ऐसा कदम उठाने जा रहा है। शुक्रवार की रात लगभग साढ़े दस बजे युवक ने घर में छज्जे में निकले सरिये से सहारे रस्सी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। पुलिस शव को कोतवाली ले आई।

वहां उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। सीओ सदर अनिल कुमार राय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर  कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से मां व परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें