फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। घरचित गांव निवासी शिवम (19) गांव के समीप ही शुक्रवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हाे गई। वह देर रात घर पहुंचा था और मां के डांटने पर तुरंत घर से निकल गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

घरचित गांव निवासी नंदलाल यादव से दो बेटे शुभम यादव व शिवम यादव और एक बेटी सुप्रिया है। वर्ष 2021 में नंदलाल यादव की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार का भरण-पोषण बड़े बेटे शुभम यादव करते हैं। शुभम कुचमन में एक बैंक में बैंक मित्र हैं। छोटा भाई शिवम इंटरमीडिएट तक तक पढ़ाई करने के बाद परिजनों के साथ खेती का काम देखता था। शिवम अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी करके देर से घर आता था। कई बार घर आकर भी लौट जाता था। सुबह आता था। शुक्रवार को भी देर रात घर पहुंचा। इस पर मां ने देर से आने की वजह पूछी। इस पर वह शिवम नाराज हो गया और गुस्से में घर से निकल गया। परिजनों ने सोचा की सुबह आ जाएगा। इस बीच सुबह गांव के समीप रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना मिली। शव मिलने की सूचना पर माता चंदा देवी, भाई शुभम, भाभी प्रीतम और बहन सुप्रिया का रो-रोकर बुरा है। थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें