वन अधिकारियों की सख्त निगरानी में रिहाई
गुलदार को चंद्रप्रभा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के राजदरी क्षेत्र में वन विभाग की सख्त निगरानी में छोड़ा गया। रिहाई के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी चंद्रप्रभा सहित वनकर्मियों की टीम मौजूद रही। विभाग ने विशेष पिंजरे के माध्यम से गुलदार को जंगल के भीतर छोड़ा, ताकि उसे किसी प्रकार का तनाव न हो और वह सहजता से अपने प्राकृतिक वातावरण में लौट सके।
अधिकारियों के अनुसार, गुलदार की उम्र लगभग तीन से चार वर्ष है और सैंक्चुअरी का वातावरण उसके लिए पूर्णतः अनुकूल रहेगा। वन विभाग के अधिकारियों ने सैंक्चुअरी से सटे गांवों के निवासियों से अपील की है कि वे सैंक्चुअरी क्षेत्र में प्रवेश न करें और जंगली जीवों से दूरी बनाए रखें। विभाग ने स्पष्ट किया कि वन्य जीवों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के लिए यह आवश्यक है कि उनके क्षेत्र में अनावश्यक मानवीय हस्तक्षेप न हो।