परिजनों को समझाते हुए अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन उपजिलाधिकारी को मौके पर बुलाने और परिवार को पट्टा देने पर अड़े रहे।
करीब दो घंटे तक चला जाम उस समय समाप्त हुआ, जब अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्र शेखर और उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से वार्ता कर परिवार को पट्टा देने और मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
घटना स्थल और जाम स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी नेता चंद्रशेखर यादव, महेंद्र माही, ग्राम प्रधान संतोष प्रजापति सहित महिलाओं व पुरुषों की भीड़ लगी रही।
इसे भी पढ़ें; Durga Visarjan 2025: एनजीटी व सरकार तय करे नियम, फिर गंगा में प्रतिमा विसर्जन की दे अनुमति
उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्र ने कहा कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, उनके पास मात्र एक विश्वा जमीन है। सरकार की ओर से उन्हें पट्टा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना योजना के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।