फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महिला वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज विजेता

विज्ञापन
महेंद्र टे​क्निकल इंटर कॉलेज में महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती ​खिलाड़ी। स्रोत:-ज
विज्ञापन
जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन चंदौली के तत्वावधान में प्रथम महिला जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, सनबीम स्कूल मुगलसराय तथा दीघवट की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज की खिलाड़ियों ने सनबीम मुगलसराय को 25-15 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ.आनंद श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और टॉस कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
जिला वालीबॉल एसोसिएशन चंदौली के सचिव अरुणेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पहली बार शुरू हुई महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज की खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखाकर सनबीम मुगलसराय को 25-15 से हराया।
विज्ञापन

विजेता टीम की खिलाड़ी खुशबू, पिंकी अग्रहरि, कृषिका यादव, निधि, शिखा यादव, पूजा, नंदिनी कुमारी, आस्था, शिवानी के साथ ही उपविजेता टीम की खिलाड़ी श्रेया सिंह, आयशा, श्रेयश्री, सोनी यादव, तनु यादव, सौम्या थापा, माही, प्रत्यक्ष, रिद्धिमा सिंह को सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि के अंशुमान तिवारी एवं पीपी यादव ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को शर्ट, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। संचालन संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर शरद प्रताप राव, अशोक कुमार केसरी, नीरज गुप्ता, ऋषिकेश श्रीवास्तव, अमन राजभर, रेनू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें