फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जयकारों से गूंजा मां घटवारी और मां शायर का पूरा दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा सोनबरसा गंगा घाट पर विराजमान आदिशक्ति मां घटवारी और मां शायर के 21वें वार्षिक शृंगार महोत्सव का रविवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन

आयोजन के दौरान गंगा घाट माता का दरबार जयकारे से गूंजता रहा। तीन दिनों तक चले धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन हुए बिरहा गायन के मुकाबले ने श्रद्धालुओं को पूरी रात बांधे रखा।
महोत्सव के शुरुआती दो दिनों में अखंड हरी कीर्तन हुआ। इसमें स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समूचे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शुक्रवार की रात आयोजित बिरहा मुकाबला रहा। रात 9 बजे से शुरू हुए इस मुकाबले में बिहार की कलाकार रवीना रंजन रवि और गाजीपुर के प्रख्यात गायक प्रमोद यादव के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रसंग सुनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। बिरहा का यह दौर शनिवार सुबह 5:30 बजे तक अनवरत चलता रहा। मुख्य अतिथि एडवोकेट इंद्रसेन तिवारी और रमेश यादव का आयोजन समिति ने अंगवस्त्र देकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने में बलुआ थाना पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। महोत्सव के दौरान अनिल निषाद, जितेंद्र निषाद, दिलीप निषाद, साजन साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें