फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सोमवार को परंपरागत तरीके से मनाई गई। स्कूल कॉलेजों में ध्वजारोहण किया गया। वहीं गोष्ठी में महान व्यक्तित्व के कृतित्व पर चर्चा की गई। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने जीटी रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में पहुंच कर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज की पुरातन छात्रों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म स्थली और कॉलेज में लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, विश्वजीत श्रीवास्तव, राजीव रंजन सिंह, संजीव जायसवाल, अरविंद यादव, संजय सिंह, मोनू मालिक, अजीत कुमार, मुकेश बॉबी आदि मौजूद रहे।

एमएलसी ने कहा, सदन में उठाउंगा शास्त्री जी की जन्मस्थली के विकास की मांग
पीडीडीयू नगर। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्मस्थली सेवा न्यास और कायस्थ समाज के लोगों ने सेंट्रल कॉलोनी में स्थित शास्त्री जन्मस्थली पर पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पहुंचे स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने आश्वासन दिया कि शास्त्री जन्म स्थली के विकास के लिए सदन में आवाज उठाउंगा। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरुणिचंद्र सिन्हl एवं राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव ने शास्त्री जी की जन्मस्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की l इस मौके पर कृष्णा गुप्ता, शंकर चौहान ,पवन शर्मा ,ओमप्रकाश रजक, जितेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, शंभूलाल श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन


बापू ने सिखाया जिंदगी जीने का सही तरीका

पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर अहिंसा पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाले बापू ने सभी लोगों को न सिर्फ मानवता का पाठ पढ़ाया बल्कि सभी भारतवासियों को जिंदगी जीने का सही तरीका भी सिखाया। इस अवसर पर प्रो. राजीव, प्रो. अमित, प्रो. अरुण, डाॅ. ब्रजेश, डाॅ. विवेक, डाॅ. आशुतोष, प्रो. इशरत, प्रो. अजीत, डाॅ. भावना, डाॅ. संदीप, डाॅ. दीपक, डाॅ. पंकज, राहुल, रंजीत, सुनील, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे। विद्या पब्लिक स्कूल नई बस्ती महमूदपुर में प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद गांधी और शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर रीमा सिंह, श्विम सिंह, सोनाक्षी सिंह, मधुबाला सिंह, शबाना, मिताली बनर्जी, विभा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। नगर के अलीनगर स्थित सम्मान विशेष विद्यालय में स्वच्छता अभियान पखवाड़े का समापन सोमवार को किया गया।

महापुरुषों ने देश की एकता और अखंडता के लिए किया संघर्ष

चंदौली। गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर सर्वप्रथम डीएम निखिल टीकाराम फूडे कलेक्ट में ध्वजारोहण किया और उसके बाद दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो संघर्ष किया है।उनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। वही पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय सीएमएस डॉ. उर्मिला सिंह ने भी अपने-अपने कार्यालय में दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आलोक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉक्टर आनंद कुमार, अभिषेक नर्सिंग कॉलेज में प्रबंधक डॉक्टर संजय कुमार यादव, चंदौली अस्पताल व एमडी नर्सिंग कॉलेज में प्रबंधक डॉक्टर बीके वर्मा और सपा कार्यालय पर सत्य नारायण राजभर ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

निर्धन का भला करना ही जन सेवा

चकिया। साहू समाज की ओर से गांधी पार्क परिसर में गांधी जयंती मनाई गई। अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि देश के महापुरुष गांधी जी से हमें सीख मिलती है कि जीवन में त्याग व सादगी की भावनाओं को आत्मसात करें व निर्धन का भला करना ही जन सेवा है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, रिटायर्ड फौजी रमेश गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, राजन गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, भवानी शंकर गुप्ता, राम आधार साहू, राजकिशोर गुप्ता, सुदामा गुप्ता, महेश गुप्ता, प्रभु नारायण गुप्ता, सन्नी गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन इशान गुप्ता ने किया।संवाद

ग्रामीण क्षेत्रों में भी महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया नमन

पीडीडीयू नगर। जिले के ग्रामीण इलाकों में परंपरागत तरीके से महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। चहनिया संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्द्यालय ड्योढ़ा में स्वच्छता रैली निकाली गई और उसके बाद झंडारोहण किया गया। बच्चों ने चित्रकारी तथा नाटक प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापक फ़ैयाज़ अहमद, आशुतोष सिंह, सरोज यादव, प्रीतम मिश्रा, कामिनी तिवारी रहे। स्खंड कार्यालय परिसर में प्रमुख अरुण जायसवाल और न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्या ओझा ने झंडारोहण किया और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद यादव, एपीओ राजन सिंह, रवि सिंह, जितेंद्र बाबू रहे।

टांडाकला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के महुअरकला स्थित राहुल नॉलेज सिटी में विद्यालय पर प्रबंधक आनंद तिवारी ने महात्मा गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। बबुरी संवाददाता के अनुसार गांधी जंयती पर एक घंटे श्रमदान करके महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि दिया गया। कस्बा के उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट स्कूल, प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रैली निकाल कर पूरे बाजार का भ्रमण किया। इसके पश्चात बच्चों तथा शिक्षकों ने एक घंटे तक श्रमदान करते हुए साफ सफाई की। पड़ाव संवाददाता के अनुसार डोमरी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय एवं बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के निदेशक श्मुकुल पांडेय, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय शंकर मिश्र तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के भजनों की प्रस्तुति की। इस मौके पर डॉ. रजनी श्रीवास्तव, डॉ. रचिता सिंह, सुरभि पांडेय, दिव्या सिंह, सोनिया मिश्रा, जया तिवारी, विनीता जेटली, श्वेता पांडेय, किरन शर्मा, रितु दुबे, डॉ. अमित रंजन, सोनू सेठ, दीपक मिश्रा रहे।

चकिया/ शिकारगंज संवाददाता के अनुसार एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कार्यालय में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। गांधी पार्क परिसर में भी उप जिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से महात्मा गांधी प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया। झंडारोहण के साथ ही रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम का भजन उपस्थित लोगों ने गाकर गांधी जयंती मनाई। सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गांधी शास्त्री जयंती मनाई गई। इसी तरह क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान, वार्ड नंबर छह स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में विधायक कैलाश आचार्य ने ध्वजारोहण कर गांधी शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

विधायक सुशील सिंह ने सफाईकर्मियों को बांटा किट

सैयदराजा। स्थानीय नगर पंचायत में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने नगर के सभी सफाई कर्मियों को किट सामग्री वितरित किया। इस अवसर पर प्रमुख महेंद्र सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल मद्धेशिया, मृत्युंजय सिंह दीपू, अमित अग्रहरि, मनीष कुमार, नामवर प्रसाद, नागा वर्मा, बाबू सिद्दीकी,, इंतखाब अंसारी, शिव साव, अंकित जायसवाल, फेराक अंसारी, चंद्रशेखर प्रजापति, संजय अग्रहरी, अहमद हुसैन, रमेश राय, मंगला राय आदि उपस्थित रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित गांधी चबूतरा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में गांधी जयंती धूम धाम से मनाई गई। वहीं ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार, लक्ष्मण कुशवाहा, राजन, नर्सिंग दुबे, संतोष गुप्ता, महेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।

मंडल रेल प्रबंधक ने महात्मा गांधी को किया नमन

पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल की ओर से गांधी जयंती पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान का समापन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता ने महात्मा गांधी को याद किया।
इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से स्काउट गाइड, स्कूली बच्चों के साथ अधिकारियों ने प्रभात फेरी निकाली। स्वच्छता के जागरूक करते हुए पीडीडीयू जंक्शन पहुंचा। स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता स्कूली बच्चों तथा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान सराहनीय कार्य के लिए स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह, प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव, अक्षय कुमार, डेहरी के विश्वनाथ कुमार, अनुग्रह नरायन रोड के अखिलेश कुमार, गया के एसएसई पीयूष सुमन शर्मा और धनंजय कुमार को सम्मानित किया। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर एडीआरएम दिलीप सिंह, सीनियर डीपीओ सुरजीत सिंह, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज, सीएमएस ललित सांगा, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन आदि उपस्थित रहे।

डॉ. आरडी मेमोरियल में हुआ आयुष्मान कार्ड का वितरण

चंदौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के मौके पर डॉ. आरडी मेमोरियल हाॅस्पीटल में सोमवार को राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह और सीएमओ डॉ. वाईके राय ने आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। इसके पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उनसे आयुष्मान कार्ड से मिल रहे लाभ के बारे में पूछा। बहुत से मरीजों ने कहा कि अगर ये कार्ड नही होता तो आज हम शायद जिंदा न होते। इस अवसर पर यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं डॉ. आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. धनंजय सिंह ने कहा कि प्रधान मंत्री जनअरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारक किसी भी रोग का बेधड़क हॉस्पिटल में आकर ईलाज करा सकते हैं। मुख्य चिकित्सक डॉ. शुभम सिंह ने कहा की अपने अस्पताल में आने वाले मरीजों का हरसंभव सारी सुविधा के साथ 24 घंटे तत्पर रहता हूं। इस अवसर पर प्रबंध प्रमुख अमन कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोंकर, ओमप्रकाश सिंह, शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डाॅ. जेनेट जे ने अंगवस्त्रम एवम यथार्थ गीता भेट किया।

नन्हे मुन्नों ने महात्मा गांधी और शास्त्री की झांकी से मन मोहा

पडा़व। क्षेत्र के डांडी स्थित सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल में गांधी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की झांकी प्रस्तुत कर उपसििात लोगों का मन मोहा। इस मौके पर रघुपति राघव राजा राम का गान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका मंजू बुधिया, चेयरमैन दीपक बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, निदेशक श्याम सुंदर बजाज आदि उपस्थित रहे। संचालन छात्र दर्शिका और आरूष ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें