फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिहार से परीक्षा देकर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। पुलिस की भर्ती परीक्षा में शामिल होने बिहार के चंपारण गए अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव निवासी युवक की वापस लौटते समय ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव के गांव पहुंचते ही परिजनों सहित ग्रामीण में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव निवासी राजकुमार यादव का बड़ा पुत्र सुजीत यादव (21) परीक्षा देने के लिए 30 सितंबर को घर से निकला था। एक अक्टूबर, रविवार को शाम पांच बजे परीक्षा से छूटने के बाद ट्रेन द्वारा वापस घर लौट रहा था। ट्रेन के हाजीपुर से 500 मीटर दूर राम आशीष चौक के पास पहुंचने पर गेट पर बैठा सुजीत नीचे गिर पड़ा जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आरपीएफ ने उसके जेब से मिले कागजात के आधार पर अलीनगर पुलिस को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। अलीनगर पुलिस द्वारा जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार सहित गांव के तमाम लोग निजी वाहन से हाजीपुर के लिए निकल पड़े। मां धर्मावती व पत्नी रीता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। उसका एक वर्ष का अबोध पुत्र रो रही मां की तरफ टकटकी लगाए देख रहा था। मासूम को पता ही नहीं था कि कुदरत ने उसके साथ कैसा अन्याय किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें