उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। दरअसल, युवक अपनी प्रेमिका को बताए बगैर निकाह करने जा रहा था। जैसे ही इसकी सूचना प्रेमिका को मिली वह थाने पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि एक युवक और युवती की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों साथ जीने व मरने की कसमें खाने लगे। इसी बीच युवक ने युवती से दूरी बना ली। युवती ने आरोप लगाया है कि निकाह का झांसा देकर युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
इसी बीच प्रेमी युवती को भुलावे में रखकर दूसरा निकाह करने जा रहा था, इसकी सूचना जब प्रेमिका को मिली तो वह हक्की-बक्की रह गई। युवती ने सीधे चकरघटृटा थाने में जाकर प्रेमी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज करा दिया uw।
यह घटना नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाली 20 वर्षीय युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक मोहम्मद राशिद से करीब पांच महीने पहले प्रेम हो गया। दोनों ने जीने-मरने की कसमें खाईं। युवक ने युवती को निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान युवक के घरवालों ने उसकी दूसरी जगह निकाह की बात करनी शुरू कर दी।
जिससे युवक ने युवती से दूरी बना ली। युवती को जब उसने बेरुखी की वजह नहीं बताई तो उसने उसके घर पता किया। जहां युवक के दूसरे निकाह की बात मालूम हुई। यह सुन उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
गुस्साई युवती बुधवार को चकरघटृटा थाने जा पहुंची। जब यह बात युवक के परिवार को पता चली तो वह भी थाने पहुंचे। दोपहर से लेकर रात तक मामले को सुलझाने के लिए पंचायत चली लेकिन इश्क में धोखा खाई युवती ने किसी की बात मानने से इन्कार कर दिया। आखिरकार पुलिस ने युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ 376, 452, 504, 506 व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ श्रुति गुप्ता का कहना है कि आरोपी युवक राशिद को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी।