फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुट्टी की बोरी के नीचे रखकर ले जा रहे थे 70 लाख की शराब, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सैयदराजा पुलिस और स्वाॅट टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे सैयदराजा में नेशनल हाईवे पर एक ट्रक को पकड़ा। जिस पर पुट्टी की बोरी के नीचे 70 लाख रुपये मूल्य की शराब रखी गई थी। ट्रक से 680 पेटी में 6012 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। शराब पंजाब से बिहार भेजी जा रही थी। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि पुलिस जेठमलपुर के समीप वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक आते हुए दिखा। रुकने का इशारा करने पर चालक ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे रोका। जांच करने पर सफेद पुट्टी की बोरी के नीचे कुल छह हजार लीटर से ज्यादा अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पंजाब से सस्ते दाम पर शराब खरीदकर बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचता है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुंगराज सिंह निवासी ग्राम मूसे, थाना चवाल, जिला तरणताल पंजाब के रूप में हुई है। पकड़े दए आरोपी और वाहन स्वामी पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें