चकिया। नरहरपुर गांव में सरकारी गल्ले की दुकान सेे 88 बोरी चावल और गेहूं उठा ले गए। चोरी की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई।
गांव में गिरधारी मौर्य की सरकारी गल्ले की दुकान में 90 बोरी चावल, 58 बोरी गेहूं उठान कर रखी गई थी। बुधवार की रात चोर चावल और गेहूं की 88 बोरी उठा ले गए। सुबह कोटेदार ने दीवार में सेंध देखी तो चोरी का पता चला। बबुरी थाना प्रभारी मुकेश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।