फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में उर्वरक की छह दुकानों का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने धानापुर, सकलडीहा और शहाबगंज कस्बे में छापेमारी की। इस दौरान खामी मिलने पर अफसरों ने छह उर्वरक दुकानों को निलंबित कर दिया। साथ ही दो दुकानदारों को नोटिस तथा नौ जगहों से सैम्पल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी वसंत कुमार दुबे के नेतृत्व में टीम ने धानापुर कस्बे में एक दुकान की जांच की और दो नमूने लिए। इस दौरान अन्य चार दुकानदार दुकान बंद कर भाग निकले। जिला कृषि अधिकारी ने बंद तीन दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। उन्होंने क्षेत्र के 16 दुकानें चेक की और 29 नमूने एकत्र किए। यहां के बाद उन्होंने डेढ़ावल चौकी के पास दुकान चेक की। यहां न अभिलेख पूर्ण मिले और भंडार का कोई रिकार्ड ही नहीं था। यह दुकान भी निलंबित कर दी गई। वहीं चहनियां क्षेत्र की मथेला स्थित आइएफएफडीसी, रमौली का खाद भंडार बंद मिला। उन्होंने दोनों दुकानों को निलंबित कर दिया। भूमि संरक्षण अधिकारी एसपी सिंह व राकेश सिंह ने शहाबगंज क्षेत्र की दस दुकानों में जांच की और सात नमूने एकत्र किए। दो दुकानें बंद मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी की। कहा तीन दिन में जवाब नहीं दिया तो दोनों दुकानों को निलंबित किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया पीसीएफ, सहकारिता व निजी उर्वरक केंद्रों, बफर गोदामों की जांच की गई। छह दुकानें बंद मिलने पर निलंबित कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें