फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को पत्रक सौंप कर जिले में स्टेडियम निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिला ओलंपिक संघ के बैनर तले जिले के खिलाड़ियों ने स्टेडियम निर्माण मांग शुरू की है। खिलाड़ियों ने पीडीडीयू नगर की विधायक साधना सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेकर विधायक ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में कार्य किया जाएगा। विधायक ने सीडीओ से स्टेडियम से संबंधित फाइल भी मंगवाई।
विज्ञापन

जिले में स्टेडियम के निर्माण लंबे समय से की जा रही है। बुधवार को खिलाड़ियों ने विधायक साधना सिंह से मिलकर बताया कि स्टेडियम निर्माण न होने से खिलाड़ियों को दिककत हो रही है। इस पर विधायक ने कहा कि में लखनऊ जा रही हूं। वहां यह मुद्दा उठाउंगी। इसके पूर्व उन्होंने सीडीओ से फोन कर स्टेडियम संबंधित फाइल मंगाई और सहायक स्पोर्ट्स ऑफिसर चंदन सिंह से पूरी जानकारी ली। खिलाड़ियों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वे चंदौली जिलाधिकारी से भी मिलेंगे। खिलाड़ियों ने बताया कि इस मुद्दे पर लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, पीपी यादव, शालिनी सिंह, अशोक केसरी, राजेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें