फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिविर में सीखे निरोग रहने के गुर

Mon, 29 Aug 2016 01:47 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
योगाभ्यास कराते योग गुरु
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान में नियामताबाद विकास खंड के रमौली गांव में आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर में योगाचार्य राजेश योगी ने ग्रामीणों को निरोग रहने के उपाय बताए। इस दौरान योगी ने योग, आसन, प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

  बताया कि शिशु और संत को मोहमाया की रस्सी नहीं बांधती है। बच्चों जैसी निर्मलता व निर्भयता , जवानों जैसा जोश, बुजुर्गों जैसा होश व सन्यासी जैसा समर्पण जहां होगा वह आदमी आम सेखास बन जाएगा। योग इसी का प्रयास करत है। इस मौकेपर जनार्दन प्रसाद, डॉ. मोहनलाल, बबलू यादव, मुन्ना पटेल, बलिराम सिंह, दशरथ, अमित सिंह,अरुण आदि रहे। इसी तरह नगर के राम लक्ष्मी पैलेस में योग पीठ की ओर से चल रहे 25 दिवसंय सहायक योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर यज्ञ हवन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सविता बहन ने मंत्रोच्चार के साथ किया। इस दौरान योग शिक्षक नील मणि ने प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, चंद्रभेदी, सूर्य भेदी, नाड़ी शोधन का अभ्यास कराया। इस दौरान ज्वाला प्रसाद, मुन्नी चौरसिया, राजकुमारी, कपिलदेव राम, शुभम जायसवाल, विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें