कंदवा। क्षेत्र के बरहनी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ। इस दौरान छात्राओं ने आपदा प्रबंधन और आत्मरक्षा की जानकारी प्राप्त की।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को प्रशिक्षण देने वाली रीता पाल द्वारा तीन दिनों से स्काउट गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इस दौरान आपदा प्रबंधन से निपटने के गुण, आत्मरक्षा, विषम परिस्थितियों में बिना बर्तन के खाना बनाना, बंकर व मीनार बनाना, रस्सी गांठ, मार्च पास्ट सहित अन्य जानकारियां दी गई। समापन से पूर्व छात्राओं ने मार्च पास्ट कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि आशीष दूबे ने कहा कि छात्राओं में सीखने की ललक दिख रही है। प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्राएं भविष्य मे बेहतर कार्य कर समाज सेवा में अपना अमूल्य योगदान देंगीं। इस अवसर पर इंदू, प्रशांत सिंह, संदीप श्रीवास्तव, अंजली, दुर्गावती, दीपांजलि, नर्गिस, अर्चना, सावित्री, सपना, सुलेमान रहे।