फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को जमकर चली लाठियां, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा स्थित आंबेडकर बस्ती में जमीनी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी रही।
विज्ञापन

कस्बा के आंबेडकर बस्ती में विरेंद्र राम और महेंद्र राम के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। कई बार आपस में मारपीट होती रही। दोनों के बीच के विवाद में मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इसके बाद भी बृहस्पतिवार को एक बार फिर से दोनों पक्षों के बीच भूमि पर आने जाने को लेकर विवाद हो गया। देखते देखते विवाद खूनी संघर्ष के रूप में तब्दील हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष से विरेन्द्र राम(50), एम कुमार(25), करन(18), गोलू (20) व दूसरे पक्ष से सुमन(18), रवि (27) और महेंद्र(45) गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर दोनों पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।एडिशनल एसपी चिरंजीवी मुखर्जी ने कहा कि शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। जमीन संबंधित मामले में राजस्व विभाग की देख रेख में मामले का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें