फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीनाराम जन्मोत्सव आज से

Wed, 31 Aug 2016 01:14 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय जन्मोत्सव बुधवार से शुरू होगा। तीन दिवसीय जन्मोत्सव में भक्ति, साहित्य और मनोरंजन का संगम दिखेगा। मंगलवार को दिन भर इसकी तैयारी हुई। दूर दराज के भक्त दिन भर यहां आते रहे।वहीं तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बुधवार को यहां पूजा पाठ के अलावा गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

अघोर स्वामी बाबा कीनाराम की जन्म स्थली पर तीन दिवसीय जन्मोत्सव की तैयारी बहुत पहले से हो रही थी। मंगलवार को इसको अंतिम रूप दिया गया। रंग रोगन के बाद मेले में दुकानें लग चुकी है। सर्कस, झूला, मौत का कुआं आदि लग गए हैं।
 बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त में कीनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद रामायण पाठ, सोहर भजन आदि होंगे। दोपहर में गोष्ठी और रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह दूसरे दिन और तीसरे दिन भी भी कार्यक्रम अनवरत जारी रहेंगे।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार तीनों दिन हजारों भक्त पहुंच कर दर्शन पूजन करेंगे। गोष्ठी में देश के नामी  गिरामी साहित्यकार, जज आदि शामिल होंगे।
प्रतिदिन रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के नामी गिरामी कलाकार भाग लेंगे। यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने मेला स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें