नगर के अलीनगर में संतमत अनुयायी आश्रम मठ में आयोजित खादी ग्रामोद्योग
प्रदर्शनी में दूसरे दिन शुक्रवार को खरीददारों की भीड़ उमड़ी।
ट्यूब को पंक्चर से बचाने वाले केमिकल लोगों के लिए आश्चर्य का विषय रहा।
इसके अलावा खादी के कपड़े, अचार, मुरब्बा, दवाइयां आदि की जमकर खरीददारी हो
रही है। वहीं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि 25 फरवरी
को प्रदर्शनी में लगे स्टालों से कुल तीस हजार रुपये तक की बिक्री हुई।
जिला ग्रामोद्योग विभाग की ओर से तीन दिवसीय मेले की शुरुआत गुरुवार को हुई
थी। इसका उद्घाटन सीडीओ एमपी सिंह ने की थी। प्रदर्शनी के दूसरे दिन सुबह
से ही खरीददारों की भीड़ यहां जुटी रही।
स्वदेशी तरीके से बनी अचार,
मुरब्बा, वाशिंग पाउडर, बेकरी, प्लास्टिक के सामान, जरी साड़ी, पीड़ाहारी
तेल, अगरबत्ती, सिंचाई धागा से संबंधित स्टाल पर लोग पहुंच रहे हैं।
सर्वाधिक खरीददारी आयुर्वेदिक दवाइयां और खद्दर के कपड़ों की हो रही है।
यही नहीं खाने पीने के स्टालों पर भी लोग एकत्र हुए। प्रदर्शनी में करीब
डेढ़ दर्जन दूकानें लगी हैं। इस संबंध में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य
संतोष यादव ने बताया कि प्रदर्शनी को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है।
खादी ग्रामोद्योग वोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य संतोष यादव की उपस्थिति में
27 फरवरी को प्रदर्शनी का समापन किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि
वाराणसी के एसपी सिटी होंगे।