फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़-झंखाड से पटा सकलडीहा रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय रेलवे स्टेशन अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है जबकि इसका गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां पर क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मृति स्थल है जहां दो तत्कालीन मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल राज्यमंत्री ने पहुंचकर इसका गौरव बढ़ाया था। वहीं रखरखाव के अभाव में रेलवे स्टेशन परिसर झाड़ झंखाड़ से पट गया है जिसे लेकर यात्रियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

पूर्व रेलमंत्री स्व. पं. कमलापति त्रिपाठी की पहल पर सकलडीहा रेलवे स्टेशन का विस्तार हुआ था। यहां पर पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का शिक्षा, व्यापार, रिश्तेदारी और मजदूरी के लिए बिहार से लेकर वाराणसी और पीडीडीयूनगर तक आते-जाते है। रेलवे स्टेशन के समीप काशी विश्वनाथ मंदिर से संबद्ध स्वयंभू कालेश्वर महादेव मंदिर और सिद्ध औघड़ संत डगरिया सरकार का आश्रम है। इसके अलावा ऐतिहासिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मृति स्थल भी है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, राजनाथ सिंह व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने स्टेशन के विकास का आश्वासन दिया पर इसकी दुर्दशा को लेकर विभागीय अधिकारी मौन हैं। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर साफ-सफाई के अभाव में गंदगी बिखरी है। हैंडपंप बंद हैं और प्लेटफार्म क्षतिग्रस्त हो गया है। यात्री प्रतीक्षालय में भी गंदगी रहती है। ग्रामीणों ने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई कराने की मांग की है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने बताया कि शीघ्र ही नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें