फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लाख के आभूषण व 62 हजार नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। स्थानीय पुलिस चौकी अंतर्गत मिर्जापुर जिले की सीमा से सटे सदापुर गांव के एक मकान में मंगलवार की रात घुसे चोरों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर वहां रखी आलमारी से 62 हजार रुपये नकदी सहित नौ लाख रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की भोर में घटना की जानकारी होने के बाद परिवार के होश उड़ गये। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शिकारगंज पुलिस चौकी से लगभग तीन किलोमीटर दूर मिर्जापुर जनपद से सटे सदापुर गांव निवासी बलिराम शर्मा अपनी पत्नी सुशीला शर्मा और बच्चों के साथ रहते है। मंगलवार की रात सुशीला अपने के साथ घर पर थी। खाना खाने के बाद सभी लोग कमरे में सोने के लिए चले गये। इसी बीच मौका पाकर घर में घुसे चोरों ने सुशीला के कमरे की बाहर कुंडी लगा दी। इसके बाद किचन, बेडरूम व स्टोर रूम के दरवाजों का ताला तोड़कर उसे इत्मिनान से खंगाल डाला। चोरों ने घर में रखे नौ लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के गहने तथा 62 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह भोर में लगभग चार बजे सुशीला की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बंद देख भौचक रह गई। उसने इसकी सूचना अपने पति के भाई संतोष शर्मा को फोन से दी। बाद में संतोष ने घर पहुंचकर सुशीला के कमरे की कुंडी खोली। किचन, बैडरूम व स्टोर रूम का टूटा ताला व बिखरा हुआ सामान देखकर सभी सन्न रह गये। बाद में संतोष ने इसकी सूचना अपने भाई बलिराम व मनिराम को दी। वहीं थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि चोरी की सूचना परिजनों ने दी है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें