फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। कस्बा स्थित संकट हरण मंदिर में बुधवार को विधि-विधान से मृत्युंजय महादेव, मां अन्नपूर्णा, शनि महाराज और नंदी की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके पूर्व श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकालकर कस्बे का भ्रमण किया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा मेन रोड से दुर्गा मंदिर से होते हुए स्थानीय बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। इस दौरान भक्ति गीतों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। आचार्य प्रदीप दुबे, विपिन और पंकज दुबे ने संकट हरण मंदिर में विधि-विधान के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर के संरक्षक कैलाश केशरी ने बताया कि भगवान शंकर, अन्नपूर्णा, शनि देव और नंदी की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। अखंड हरि कीर्तन के बाद बृहस्पतिवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में कैलाश केसरी, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार, दीपू, मनीष जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें