फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना के एकौनी गांव में रविवार की देर रात चोरों ने मकान से नकदी समेत लाखों के आभूषण चुरा लिए और चंपत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर वारदात की जानकारी ली। उधर चोरी से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव निवासी जयसिंह का परिवार रात का खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चला गया। देर रात किसी समय चोर मकान में घुसे और जिस कमरे में लोग सो रहे थे उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी। वहीं एक कमरे के दरवाजे की कुंडी को तोड़कर कमरे में रखी आलमारी, बक्शा व अटैची तोड़कर उसमें रखे सामान लेकर फरार हो गए। सुबह चार बजे जब जय सिंह की मां बेटे को जगाने आई तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद देख भौचक रह गई। दरवाजा खोल कर जय सिंह को बाहर निकाला। परिवार के सदस्य जब बक्से वाले कमरे में गए तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। चोरी की खबर मिली तो आसपास के लोग भी जुट गए। इस दौरान घर से 200 मीटर दूर सिवान में कुछ सामान बिखरा पड़ा हुआ था। भुक्तभोगी के अनुसार, अटैची में डेढ़ लाख रुपए नगद, करीब चार लाख रुपए मूल्य के आभूषण थे। आभूषण में सोने का एक मंगलसूत्र, एक नथिया, एक सिकड़ी, चूड़ी, तीन अंगूठी, तीन बाली, झाला व चार जोड़ी पायल रहे। सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें