फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में दो घरों से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी

विज्ञापन
कमालपुर के हेतमपुर निवासी मो.सलीम के घर चोरी के बाद जुटे लोग। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
कमालपुर। धानापुर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक साथ दो घरों को खंगाल दिया। दोनों घरों से चोरों ने एक लाख रुपये नगदी समेत लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इसमें से एक पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी होनी थी जो कि लॉकडाउन के कारण टल गई थी। उसी की शादी के लिए जेवरात और रुपये रखे हुए थे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मद्देनजर पुलिस गश्त का दावा कर रही है। जबकि चोर घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे है। धानापुर थाना क्षेत्र हेतमपुर में नौरंगाबाद-जीयनपुर संपर्क मार्ग के उत्तर तरफ मोहम्मद सलीम और कुर्बान अली का सटा हुआ मकान है। मो. सलीम जौनपुर में एक मदरसा में परिचारक के पद पर कार्यरत हैं वहीं उनका पट्टीदार कुर्बान अली सेना से अवकाश प्राप्त हैं। शुक्रवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने मो. सलीम के घर से 95 हजार नगद रुपये नगद समेत सोने और चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। मो. सलीम के पुत्री की शादी होनी थी। उन्होंने उसके लिए जेवरात और नगदी इकट्ठा करके रखे हुए थे।
वहीं उनके पड़ोसी कुर्बान अली के घर से 25 हजार रुपये नगदी समेत सोने तथा चांदी के जेवरात उठा ले गए। शनिवार की सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो कमरे में बिखरा हुआ व गायब अटैची सामान देखकर लोगों के होश उड़ गए। थोड़ी देर पर बाद उन्हें जानकारी हुई कि अटैची और बक्सा सिवान में फेंके हुआ मिला। बाद में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। पीड़ितों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें