इलिया । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओंने शुक्रवार को डॉ. रामअधार जोसेफ के नेतृत्व मे चकिया विधानसभा के विभिन्न कस्बों सें वाहनो के साथ समाजवादी जनसंदेश यात्रा निकाली । इस दौरान सपाजनों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया ।
यात्रा को नवही पुल से जिलाध्यछ सत्यनाराण राजभर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यात्रा काटॉ, विशुनपुरा, तियरा, शहाबगंज, कलानी, इलिया, सैदूपुर, गॉधीनगर, चकिया, शिकारगंज, बैरी, भटवारा होतेहुए सिकंदरपुर पहुंची । इस अवसर पर डा. रामअधार जोसेफ ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ समाजवादी सरकार के किए गए कार्यों का शिलान्यास कर रही है। बेरोजगारी,अपराध, भ्रष्टाचार एवं महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोलियम, गैस, खाद्यतेलों की कीमत आसमान छू रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तरक्कीलानी है तो भाजपा सरकार को हटाकर 2022 में सपा की सरकार बनानी होगी। इस सरकारमें किसानों की खेती व उपज का मूल्यांकन नहीं है। इस मौके पर राम लालयादव, अशोक कुमार गुप्ता, यशवंत मौर्या, महमूद,सरोज चौबे, अब्बास,संजययादव, निखिल पटेल, मौजूद रहे।