फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को मई जून की याद दिला रही है मार्च में पड़ रही गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। इस बार मार्च में पड़ रही गर्मी लोगों को मई जून की याद दिला रही है। सूरज सुबह से लेकर शाम तक कहर बरपा रहा है। वहीं उमस रात के समय भी लोगों को परेशान कर रही है। दिन के समय के तापमान की बात करें तो यह 37 डिग्री के पार तक पहुंच रहा है, जबकि शाम व सुबह के समय 20 डिग्री तापमान रहने के चलते कुछ राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अभी तापमान और ऊपर जाएगा और गर्मी अपना कहर बरपाएगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो एक अप्रैल से और गर्मी देखने को मिलेगी। चंदौली में तापमान अब बढ़ते-बढ़ते 37 डिग्री तक पहुंच गया है। मजबूरी में घर से निकलने वाले लोग या तो कपड़े से अपने आप को ढककर बाहर निकल रहे हैं या फिर छाता लेकर।मौसम में प्रतिदिन लगातार परिवर्तन हो रहा है। मौसम विभाग ने अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना जताई है। चिकित्सकों ने गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने पर बल दिया है। पीएचसी बरहनी के प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि तेज धूप व उमस से शरीर में कमजोरी होने पर चक्कर आना, सिर व पेट में दर्द आदि हो सकते हैं। इसके लिए लोगों को सावधानियां बरतनी होगी। इसके साथ ही नियमित रूप से पानी का सेवन कर इन बीमारियों से बचा जा सकता है।
कंदवा। पीएचसी पई के प्रभारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि धूप में जाने से बचें, यदि धूप में जाना जरूरी है तो गमछा, चश्मा, छाता व टोपी आदि का प्रयोग करें। भरपूर मात्रा में पानी,पेय पदार्थ- जूस आदि पिएं।यात्रा करते समय अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पानी रखें। पसीना सोखने वाले पतले व हल्के रंग के वस्त्र पहनें। दो पहिया वाहन या पैदल चलते समय सिर, चेहरा, हाथ-पैरों को कपड़े से ढकें। बताया कि गर्मी से बचाव के लिए गहरे रंग के भारी व तंग कपड़े न पहने। धूप में से आने के बाद तुरंत पानी न पिएं।दोपहर ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक संभव हो तो धूप में न निकलें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें