पीडीडीयू नगर। सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण सरने ड्रेन से खरगीपुर के किसान जीउत बिंद के खेत का कटान हो रहा है। ग्राम प्रधान उदयभान सिंह पिंटू की शिकायत पर मंगलवार को सिंचाई विभाग केअधिकारी पहुंचे और स्थली निरीक्षण के बाद ड्रेन के मरम्मत का आश्वासन दिया।
नियमताबाद ब्लाक के खरगीपुर गांव के समीप सरने ड्रेन से गांव के ही जीउत बिंद का लगभग चार बिस्वा जमीन का कट कर ड्रेन में समाहित हो गई। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान ने विभागीय अधिकारियों से की। इस पर मंगलवार को पहुंचे सिचाई विभाग (बंधी प्रखंड) के जेई ब्रजेश प्रजापति और सुपरवाइजर सुजीत पांडेय ने स्थलीय निरीक्षण किया। आश्वासन दिया कि पक्की साइडवाल का निर्माण जल्द कराकर समस्या को दूर किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान उदय भान सिंह पिंटू, जीउत बिंद, किशोर बिंद, राजकुमार बिंद, प्रदुम कुमार, शिवकुमार, मोती रहे।