फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड यूनियन की दो दिवसीय आम हड़ताल का समर्थन करेगा आईआरएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन रेलवे इंप्लाई फेडरेशन से संबद्ध ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन के जोनल वर्किक कमेटी की बैठक वर्चुअल माध्यम से जोनल अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की ओर से 23 और 24 फरवरी को प्रस्तावित आम हड़ताल को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार के श्रम विरोधी, मजदूर विरोधी, निजीकरण, निगमीकरण, मौद्रीकरण के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियन एक्टू सहित 12 ट्रेड यूनियनों की ओर से दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई है। इंडियन रेलवे इंप्लाई फेडरेशन इसकासमर्थन करेगी। बैठक में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके पूर्व 19 दिसंबर को कपुरथला में हुई इंडियन रेलवे इंपलाईज फेडरेशन के केंद्रीय कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय की रिपोर्ट को रेखा गया। बैठक में यूनियन के जोनल मंत्री मृत्युंजय कुमार, बीआर सिंह, एसपी साहू, रत्नेश वर्मा, मिथिलेश ठाकुर, श्रवण गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, संदीप पासवान,चंदन राय, सुनील कुमार साहू, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार मजुमदार, संजीव मिश्रा, रामबाबू पासवान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें