फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: इंटर के विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए मिलेगा अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड के उन विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया जाएगा, जो प्रयोगात्मक परीक्षा देने से वंचित रह गए थे। सात और आठ अप्रैल को प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा के लिए जिले में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। केंद्र पर विभिन्न विषयों की परीक्षाएं संपन्न होंगी। इसमें 1200 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस दलसिंगार यादव ने बताया कि फरवरी महीने में प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुई थी। जिले के विभिन्न विषयों में करीब 1200 विद्यार्थी ऐसे हैं, जो परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए थे। उन विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से अंतिम मौका दिया गया है। बोर्ड की ओर से सात और आठ अप्रैल को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें