फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत नामांकन करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज । कम्पोजिट विद्यालय करवादिया पर शुक्रवार को शिक्षक संकुल की बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस दौरान निर्देश दिया गया कि 30 अप्रैल तक शत प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को पूरा कर लेना है।
विज्ञापन

कार्यशाला को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालय 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत नामांकन दाखिल करने में पूरी ताकत झोंक दें। उन्होंने विभिन्न बिंदुओं की जानकारी शिक्षकों को दी तथा उन पर अमल करने के निर्देश दिया। बैठक में शिक्षक नेता अजय गुप्ता, श्याम बिहारी सिंह, कृष्णकांत उपाध्याय, जयंत रघुवंशी, राकेश दुबे, संदीप, दिनेश मौर्य, रिजवान अली ,विनय गुप्ता, गोपाल सिंह, रूद्र मौर्य, रमिद्र तिवारी सहित तमाम शिक्षक अनुदेशक शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें