फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: बिहार से अगवा मासूम कबीरपुर गांव से बरामद, चार माह पहले बुआ ने ही किया था अपहरण

Wed, 21 Jul 2021 11:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

बिहार के रोहतास जिले के नैनाकोन गांव निवासी गोविंद त्रिगुण के आठ वर्षीय पुत्र रूद्र त्रिगुण को 29 मार्च की दोपहर सगी बुआ ने अपने बेटे के सहयोग से अगवा कर लिया था। रूद्र के पिता ने अपनी बहन और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 
 
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली के कबीरपुर गांव से बरामद हुआ मासूम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले कबीरपुर गांव से पुलिस ने बुधवार को आठ साल के मासूम की बरामदगी के साथ ही आरोपित सगी बुआ को गिरफ्तार किया। चार महीने पहले आरोपित महिला ने बिहार के रोहतास से अपने ही भतीजे का अपरहण कर लिया था। कोचस थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था।  पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


बिहार के रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के नैनाकोन गांव निवासी गोविंद त्रिगुण के आठ वर्षीय पुत्र रूद्र त्रिगुण को 29 मार्च की दोपहर सगी बुआ पूनम का बेटा प्रीतम पांडेय पड़ोस के लड़के को झांसा देकर नहर पर बुलाया। इसके बाद रूद्र को अपने साथ लेकर चला गया। इसकी जानकारी होने पर गोविंद त्रिगुण खोजबीन करते हुए रामनगर वाराणसी पहुंचे। लेकिन पुलिस का सहयोग नहीं मिलने से वापस लौट गए।

एक अप्रैल को पीड़ित ने अपनी बहन व उसके लड़के के खिलाफ कोचस थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया और अपहरण होने की सूचना फोटो सहित फेसबुक पर अपलोड कर दी। बीते सोमवार को एक परिचित ने मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव में बालक को दुकान पर सामान खरीदते देखा। इसकी जानकारी होने पर गोविंद त्रिगुण ने बिहार पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार पुलिस ने बुधवार को स्थानीय कोतवाली पुलिस के सहयोग से कबीरपुर गांव के एक किराये के मकान में छापेमारी की। अपहरण की आरोपी बुआ पूनम को गिरफ्तार कर मासूम रूद्र की सकुशल बरामदगी की। इस संबंध में थाना प्रभारी एनएन सिंह ने बताया कि आरोपित महिला के खिलाफ कागजी कार्रवाई के बाद बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें