फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के अदसड़ गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबन्ध समिति की महिला उपाध्यक्ष मिन्ता देवी ने कहा कि महिलाएं जागरूक हो, अपने हक और अधिकार को जानें। जब महिलाएं अपनी कर्मठता और शिक्षा के बल पर आर्थिक रूप से भी स्वावलंबी बनेगी तब जाकर आधी दुनिया को पूरी आजादी मिल सकेगी।शिक्षक संघ के जिला महामंत्री अरविन्द कुमार सिंह ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नारी सृजन की आधार हैं।नारी की सुरक्षा न केवल पुलिस की बल्कि पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है। नारी सुरक्षा से संबंधित तमाम कानून व त्वरित मदद के लिए हेल्पलाइन 1090, 181 और 112 इत्यादि उपलब्ध हैं। इस पर कॉल करते ही त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इसे अतिथियों ने काफी सराहा व बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद, अंजनी देवी, प्रेमा देवी, नीतू,कश्मीरा, तेतरा, चांदमुनि, उषा यादव रहे। अध्यक्षता आलेष यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें