फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन कारोबार पर महंगाई की मार, दुकानदार मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण घटने और बाजार के पूरी तरह खुलने के बाद बर्तन बेचने वाले दुकानदारों में बिक्री को लेकर उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष बर्तनों के दाम में बढ़ गये हैं। अभी दुकानदार कम बिक्री को लेकर मायूस हैं। दुकानदारों की मानें तो मूल्य में वृद्धि के बाद भी इस वर्ष धनतेरस व दीपावली पर जिले में करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र से ही बर्तनों की बिक्री ने तेजी पकड़नी शुरू कर दी है। बर्तन बेचने वाले दुकानदारों में आगामी पर्वों व सहालग को लेकर उम्मीद देखी जा रही है। विशेषकर धनतेरस को लेकर दुकानदारों की उम्मीद बढ़ी है। वहीं उनका यह भी मानना है कि लोगों की आमदनी कम होने और महंगाई बढ़ने के साथ बर्तनों के मूल्य में वृद्धि से बिक्री का असर भी पड़ सकता है। लोगों का कहना है कि वे पर्वों पर बर्तन खरीदने के मामले में केवल परंपरा का निर्वहन करने तक सीमित रह सकते हैं। इसका असर बर्तनों की बिक्री पर पड़ सकता है। बाजार में असमंजस की स्थिति देखते हुए दुकानदारों ने कम मात्रा में ही बेचने के लिए बर्तन मंगाए हैं। पीडीडीयू नगर। इस वर्ष स्टील, एल्यूमीनियम, तांबा, पीतल व कांसे के मूल्य में वृद्धि होने से इनसे बने बर्तन महंगे बिक रहे हैं। वहीं स्टील के कूकर व अन्य नॉनस्टिक बर्तनों के दाम भी आठ से 10 प्रतिशत तक बढ़े हुए हैं। स्टील, एल्यूमीनियम व पीतल के दाम में करीब सौ रुपये प्रति किलो की बढ़त हुई है। वहीं तांबा व कांसा से बने बर्तनों के दाम में 200 रुपये किलो के आसपास वृद्धि हुई है। पर्वों पर बर्तनों के दाम बढ़ने के साथ बिक्री भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें