चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बेपटरी वैगन को पटरी पर लाया गया। इसके बाद सुबह 07.58 बजे ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। तब जाकर अधिकारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के कर्मनाशा स्टेशन पर मालगाड़ी के बोगी बेपटरी होने से ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। यात्रियों की सुविधा के लिए पीडीडीयू जंक्शन और गया में हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया। पीडीडीयू जंक्शन पर फोन नंबर 05412-254146 जारी किया गया। वहीं गया जंक्शन पर 9771427494 नंबर जारी किया गया।