नौ दिन के अंदर जिले में तीसरा मामला
कंदवा में शुक्रवार को 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी की घटना शर्मसार करने वाली है। शर्मनाक बात यह है कि जिले में महज नौ दिन के अंदर छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी की यह तीसरी घटना है। पहली घटना 10 मई को अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी थी। जहां घर के बाहर सो रही 10 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म किया था। वहीं 11 मई को बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म हुआ था।