फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन बैंक के आक्रोशित लॉकरधारकों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुख्यालय स्थित इंडियन बैंक की शाखा में कुछ दिन पूर्व चोरों ने 40 लॉकर के ताले काटकर लोगों के गहने चुरा लिए थे। हालांकि पुलिस ने मामले में आठ चोरों को पकड़कर जेल भेज दिया है पर लॉकरधारियों को अभी तक उनके गहने नहीं मिल पाए हैं। इससे लॉकरधारियों ने मंगलवार को बैंक की नगर स्थित शाखा के बाहर और अंदर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि शीघ्र उनके गहने वापस नहीं मिले तो जिले में इंडियन बैंक की सभी शाखाओं पर तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

लॉकरधारियों का आरोप था कि एसपी आवास के समीप सुरक्षित समझे जाने वाले बैंक की शाखा में इतनी बड़ी चोरी में सुरक्षा व बैंक कर्मियों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस चोरों को पकड़ ली तो सारे गहने क्यों नहीं बरामद कर पाई । बैंक व पुलिसकर्मी स्पष्ट रूप से यह भी नहीं बता रहे कि कब तक लॉकरधारियों के गहने वापस मिलेंगे। इससे लॉकरधारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कहा कि लॉकरों में किसी ने बेटी तो किसी ने बहन की शादी करने के लिए गहने रखे थे। अब उनके सामने बेटियों व बहनों की शादी की समस्या खड़ी हो गई है। कहा कि विगत चार दिनों से सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय जनपद में हैं पर उन्होंने भी उनकी व्यथा नहीं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पंफलेट बांटकर इंडियन बैंक के खाताधारकों से बैंक में पैसा न जमा करने की अपील भी की। कहा कि बैंक की सिक्योरिटी पॉलिसी काफी कमजोर है। चेताया कि यदि सांसद उनकी व्यथा नहीं सुनते तो वे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। साथ ही बैंकों की शाखाओं में तालाबंदी की जाएगी। हंगामा करने वालों में सुधा सिंह, अलका तिवारी, पंकज सिंह, रेखा सिंह, रिंकू तिवारी शामिल थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें