फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासाराम आरा रेल खंड पर बढ़ाएं यात्री सुविधाएं- जीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललितचंद्र त्रिवेदी ने सासाराम-आरा रेल खंड के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को और बढ़ाया जाने के निर्देश दिए। साथ ही इस रेल खंड के अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा कराने के लिए कहा है। वह बुधवार को पटना-गया और सासाराम-आरा रेलखंड का निरीक्षण कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने विशेष ट्रेन से रेल खंड का विंडो ट्रोलिंग कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जोन स्तरीय अधिकारियों के साथ जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी पटना से विशेष ट्रेन में सवार हुए। यहां से उन्होंने पटना-गया और गया से सासाराम तथा सासाराम-आरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग किया। इस दौरान उन्होंने इन रेलखंडों पर रेलवे ट्रैक/समपार फाटक आदि का जायजा लिया। रेलवे स्टेशनों पर कोरोना से बचाव के उपाय और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। इसके बाद गया से सासाराम रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण हुआ। सासाराम स्टेशन पहुंचने पर महाप्रबंधक ने इस स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, सर्कुलेटिंग एरिया, पैदल उपरी पुल सहित यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीडीयू मंडल के डीआरएम राजेश कुमार पांडेय, प्रधान मुख्य इंजीनियर ब्रजेश कुमार, सीपीआरओ राजेश कुमार, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रुपेश कुमार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता बीके यादव, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) एचसी यादव, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) केसी यादव, वरीय मंडल अभियंता सुनील कुमार, वरीय मंडल अभियंता अभिषेक साव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें