फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी के लिए जा रहे 14 मवेशी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय पुलिस ने बुधवार की सुबह चकिया इलिया मार्ग पर तीन वाहनों से तस्करी कर ले जाए जा रहे 14 गोवंश बरामद किया। इस दौरान दो पिकअप और बोलेरो को कब्जे में लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और होली को देखते हुए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में सीओ चकिया प्रीति त्रिपाठी के नेतृत्व में कोतवाल नागेन्द्र प्रताप सिंह बुधवार की सुबह शिकारगंज के समीप मुहम्मदाबाद पुल पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि वाहन से मोहम्मदाबाद पुल से इलिया होते हुए बिहार पशुओं को ले जाया जाएगा। इस पर पुलिस ने मंगरौर कर्मनाशा नदी पुल के पास घेरेबंदी कर दी और वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी बीच तीन वाहन दिखे। वाहनों को रोकने का इशारा किया तो वाहन खड़ा कर चालक जंगल के रास्ते भाग गए। वाहनों की जांच करने पर 14 गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने गोवंश के साथ दो पिकअप और बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने आई। यहां आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मच गया। अभियान में उप निरीक्षक गिरीशचंद्र, संतोष कुमार, प्रदीप यादव, चंदन तिवारी, सत्येंद्र कुमार, शिवकेश यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें