मुस्कान संस्था की ओर से मंगलवार की शाम हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने गीत संगीत और खेलों क माध्यम से खूब मस्ती की। रूप सज्जा, म्यूजिकल चेयर, दो गज की दूूरी मास्क है जरूरी आदि प्रतियोगिता में विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
महिलाओं को घरों के चूल्हे चौके से निकाल कर सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रमों से उनमे आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता का एहसास दिलाने वाली संस्था मुस्कान संस्था की ओर से नगर के कैलाशपुरी स्थित एक लॉन में हरियाली तीज सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंचुअल का खिताब सरिता, बेबी और किरण को मिला, वहीं म्यूजिकल चेयर में गीता तिवारी अव्वल रहीं। मीना सिंह और सीमा क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। कोविड प्रोटोकाल का पालन करने संबंधी दो गज की दूरी मास्क है जरूरी प्रतियोगिता में बेबी अव्वल रही जबकि मीना सिंह और सीमा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। सोलह शृंगार में मीना सिंह का शृंगार ने सबको लुभाया। किरण और विजय लक्ष्मी क्रमश:दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर रूपा, मुक्ता, किरन, रीता, चिंतामणि रहे। धन्यवाद ज्ञापन सरिता ने किया।