फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में तस्करों ने वनकर्मियों पर बोला हमला, 11 जख्मी, जंगल से लकड़ी बरामद कर लौटते समय हुई वारदात 

Wed, 26 Aug 2020 01:07 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के जयमोहनी रेंज में कटान की लकड़ी बरामद करके लौट रहे वन कर्मियों पर लौवारी गांव के समीप मंगलवार की देर शाम तस्करों ने हमला बोल दिया। हमले में दो वन दरोगा, तीन वन रक्षक और छह वाचर जख्मी हो गए। घायलों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस मामले में गांव के पांच नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन


वन विभाग को मंगलवार की शाम सूचना मिली कि जयमोहनी रेंज के लौवारी बीट के कंपार्टमेंट नंबर 20 में पुराना पेड़ काटा जा रहा है। इस सूचना पर पहुुंची वन विभाग की टीम ने तीन बोटा लकड़ी बरामद की और उसे लेकर वापस लौटने लगी। टीम के सदस्य  लौवारी गांव के समीप पहुंचे थे कि कुछ लोगों ने विभाग की गाड़ी रोकी और धारदार- हथियार कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमलावरों ने ड्राइवर वीरेंद्र प्रताप उर्फ बीपी को गाड़ी से उतारकर पिटाई कर दी। इससे उसके पैर में गंभीर चाट आई। हमलावरों की पिटाई से वन दरोगा रामचरित्र (55), ओंकार शुक्ला (50), वनरक्षक संदीपक वर्मा (28), मनीष गुप्ता (30), निर्भय सिंह (32) चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं साथ चल रहे राजकुमार साहनी, दशरथ, विनोद, मनोज, सुरेश आदि वन वाचर भी घायल हो गये। आरोपी वन कर्मियों को  धमकी देते हुए जंगल में फरार हो गए। उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि वन कर्मियों पर सोची समझी साजिश के तहत लकड़ी तस्करों ने हमला किया है। सीओ नक्सल नीरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें