फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ फूंक कराने आए लोगों के साथ मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना के अमरसीपुर गांव में झाड़ फूंक कराने आए लोगों के साथ हुए मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। वहीं दो लोगों की चोट गंभीर देख चिकित्सक ने इलाज कशे लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चकिया कोतवाली के तियरी (इसहुल) गांव निवासी युवती पूजा अपने पिता और भाई के साथ इलाज और झाड़ फूंक कराने के लिए मामा के गांव अमरसीपुर आई थी। शाम को दरवाजे पर झकाड़ फूंक चल ही रहा था कि उसी समय गांव कुछ लोगों ने आकर विवाद शुरू करना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलना शुरू हो गया। इसके चपेट में आकर एक पक्ष से राजेंद्र )50), पूजा देवी (23), प्रदीप (22) और अशोक (26) घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया पुलिस ने 323,504, एसीएसटी का मुकदमा दर्ज कर घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। वहीं राजेंद्र और अशोक की चोट गंभीर देख इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। थाना प्रभारी अवनीश कुमुार राय ने बताया मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें