फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने नहीं की पत्नी की विदाई तो ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नियामताबाद के परोरावा गांव में अपनी पत्नी की विदाई कराने आए युवक ने ससुराल वालों द्वारा विदाई न करने से खिन्न होकर रविवार की रात ट्रेन से कटकर जान दे दिया। युवक के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

शहाबगंज ब्लॉक के मानिकपुर गांव के निवासी कल्लन राम का पुत्र सुजीत कुमार (25) की शादी 2017 में नियामताबाद के परोरवा गांव निवासी भगत राम की बेटी रंजीता से हुई थी। सुजीत को एक 18 माह का पुत्र भी है और 15 दिन पहले ससुराल में ही एक पुत्री भी हुई है। परिजनों के अनुसार रविवार को सुजीत अपने घर से विवाद कर ससुराल परोरवा अपनी पत्नी का विदाई कराने आया हुआ था। लेकिन ससुराल वालों ने कुछ दिन बाद विदाई की बात की। इसपर उसने वहीं अपनी साइकिल छोड़कर पैदल ही चला गया। रविवार की रात उसका शव जफरपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव थाने ले गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। वही जब परिजन उसे खोजने के लिए निकले तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने देर रात उसके शव को देखकर उसकी शिनाख्त की। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें