फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा आठ की छात्रा बनी थानाध्यक्ष तो थाना प्रभारी बनें हमराही

विज्ञापन
कलडीहा कोतवाली में अखिलेखों की जांच करती एक दिन की कोतवाल सुनैना पटवा। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित चकिया तिराहेे के समीप हाथों में डंडा लिये पुलिस की जीप से जब एक किशोरी उतरी तो लोग उसके तेवर को देखकर दंग रह गए। एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनी किशोरी अनन्या आगे-आगे चल रही थी और उसके पीछे हमराही बनकर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी चल रहे थे। सड़क पर पैदल गश्त के दौरान एक दिन की थानाध्यक्ष ने सभी को नियमों के पालन का पाठ पढ़ाया। उसने चेताया कि छठ पर्व पर गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं के आत्मबल को मजबूत करने और किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए एक दिन का उन्हें थानेदार बनाया गया। शुक्रवार को जिले के सभी थानों/कोतवाली में बालिकाओं को एक दिन का प्रभार सौंपा गया। इसी क्रम में शुक्रवार को अलीनगर थाने की एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनी अनन्या सिंह गौरी गांव की रहने वाली है। वर्तमान में वह देहरादून स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को उसे एक दिन के लिए अलीनगर थानाध्यक्ष बनाया गया। सुबह दस बजे वह थाने पर पहुंच गई। इसके बाद उसने वहां उपस्थित दो फरियादियों की शिकायतें सुनी। अनन्या ने कहा कि एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनकर उसे अब पुलिस फोर्स ज्वाइन करने की चाहत है। इसी तरह मुगलसराय कोतवाली में कक्षा सात की छात्रा समृद्धि जायसवाल, धीना थाना पर कमालपुर कस्बा निवासी सुनील कुमार उपाध्याय की पुत्री माया उपाध्याय, कंदवा थाने पर पई गांव निवासी रीता बिंद, इलिया थाने पर संत कबीर एजूकेशन एकेडमी की कक्षा नौ की छात्रा पलक कुमारी, बबुरी थाने पर बबुरी गांव निवासिनी पूजा जायसवाल, सकलहीहा कोतवाली पर कक्षा दस की छात्रा सुनैना पटवा, शहाबगंज थाने पर भोड़सर गांव निवासिनी प्रियंका मौर्या को एक दिन का प्रभारी बनाया गया है। एक दिन के लिए पदभार संभालने वाली सभी बच्चियों ने थाने और कोतवाली पर आने वाली समस्याओं को गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारित किया। वहीं लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाया। एक दिन के इस अनुभव से छात्राओं के मन में पुलिस के प्रति सम्मान भी पैदा हुआ। चकिया में साराडीह निवासी प्रगति सिंह कोतवाली का प्रभार संभाली। सभी थानों पर छात्राओं ने एक दिन के अपने ड्यूटी के दौरान जहां नियमों का पाठ पढ़ाया वहीं अराजक तत्वों से कड़ाई से निबटने के संदेश दिए।

पीडीडीयू नगर भ्रमण करतीं एक दिन की अलीनगर थानाध्यक्ष अन्नया सिंह।- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें