पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन, ट्रैक मेंटेनर यूनियन और पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस के बैनरतले रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में चल रहे सात दिवसीय विरोध प्रदर्शन के अंतिम दिन रविवार को डाउन डिपार्चर यार्ड में रेलकर्मियों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि निजीकरण नहीं रोका गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित प्रदर्शन और सभा में संतोष गोंड ने कहा कि रेलवे क निजीकरण से 14 लाख रेलकर्मी और उनके परिवार के लोग प्रभावित होंगे। मंडल चुनाव प्रभारी स्वामीनाथ यादव ने कहा कि कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली, जबरन सेवा निवृत्ति बंद करने की मांग की जा रही है। राकेश राणा ने कहा कि रेलवे को निजीकरण से बचाने के लिए सभी रेलकर्मचारियों को ईसीआरएमयू से हाथ मिलाकर आंदोलन करने की जरूरत है। अध्यक्षता करते हुए संजय कुमार ने कहा कि सरकार अपनी मजदूर विरोधी नीतियों को वापस नहीं लेत है तो मजदूर यूनियन और तीव्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर किशोर कुमार, रंजय कुमार, उमेश कुमार, परमेश्वर दयाल, सुरेन्द्र सिंह, शिव कुमार सिंह, इरशाद आलम, पवन कुमार, अजीत, घनश्याम, रामानंद, आरसी सिंह रहे।