फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी की हत्या कर पति पहुंच गया थाने, थानाध्यक्ष को बताई विवाद से लेकर हत्या तक की पूरी वारदात

Tue, 07 Sep 2021 05:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

पति पत्नी में मंगलवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पति ने मंगलवार की दोपहर विवाद के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस पति के साथ मौके पर जाकर जांच की। फिलहाल फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली थाना क्षेत्र के लखमीपुर निवासी धमेंद्र की शादी 12 साल पहले धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी लतेरन यादव की बेटी संगीता(32) से हुई थी। धमेंद्र मजदूरी करता था और लॉकडाउन में दिल्ली से नौकरी छोड़कर घर आया था। धमेंद्र का एक बेटा और दो जुड़वा बेटियां भी हैं। इधर कुछ सालों से संगीता और धमेंद्र में लगातार विवाद हो रहा था।

मंगलवार की दोपहर पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। धमेंद्र ने संगीता का गला दबा दिया। इसके बाद छोड़ा तो वह जमीन पर गिर गई। धमेंद्र ने देखा तो उसकी सांसे थम चुकी थीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वह भागते हुए थाने आया और मुगलसराय इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय को पूरी बात बताई। पुलिस उसके साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें