फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आपस में मारपीट में पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। औरवाटाड़ गांव में पति-पत्नी के बीच रविवार को शुरू हुई कहासुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई हो गई। मारपीट में पति बुल्लू (45) गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पत्नी सुगवंती को भी चोटें आईं। चकिया जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बुल्लू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुल्लू और उसकी पत्नी सुगवंती के बीच शनिवार की रात से ही विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी और भीषण मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की इस घटना में बुल्लू और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तुरंत मारपीट में घायल बुल्लू और उसकी पत्नी को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें चकिया जिला अस्पताल ले जाया गया। चकिया जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बुल्लू को मृत घोषित कर दिया। बुल्लू पूर्व प्रधान रामदिन के बेटे थे। उनसे दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़े बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नौगढ़ थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें