फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पांच महीने तक मायके से नहीं आई पत्नी, नाराज पति ने ससुराल में ही काट ली हाथ की नस; हालत गंभीर

Sat, 29 Jun 2024 06:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में पत्नी ने साथ आने से इनकार किया तो पति ने ससुराल में ही अपने हाथ की नस काट ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी ने आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत एक गांव में पांच महीने से मायके से पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक ने ससुराल में ही शनिवार को अपने हाथ का नस काट लिया। जिससे वह लहुलूहान हो गया। जानकारी होने पर पत्नी मौके पर पहुंच गई और उसने खुद उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया। युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का पता चलेगा।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 2021 में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। बताया कि पांच माह पूर्व पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें विवाहिता को उसके मायके वाले ले आए। इस बीच कई बार युवक के रिश्तेदार व सामाजिक लोगों ने पंचायत किया, लेकिन युवती ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। वहीं लड़की के गांव में ही लड़के का ननिहाल था जहां वह भी बीते कई माह से रह रहा था। 

विज्ञापन

शनिवार को भी युवक अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात करने के बाद कहासुनी कर लिया। इस दौरान नाराज होकर युवक ने अपने साथ रखे ब्लेड से अपने हाथ की नसों पर पांच कट मार लिया। आसपास के लोगों ने उसके हाथों से तेजी से खून बहता देख उसकी पत्नी को अवगत कराया। पत्नी को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों के सहयोग से उसे निजी चिकिस्तालय मे भर्ती कराया जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दोनों की दो वर्ष की बेटी भी है। 

क्या कहती है पुलिस
घटना के संबंध में दुलहीपुर चौकी प्रभारी अरसद आलम ने बताया कि मामले की कोई लिखित शिकायत उन्हें नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें