फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की खराब स्थिति पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली जिले में स्कूलों की दयनीय दशा पर मानवाधिकार आयोग ने चिंता जताई है और मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। ह्यूमन राइट सीडब्लूए के चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंह योगी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों ह्यूमन राइट सीडब्लूए के चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंह योगी ने जिले में विद्यालयों की दयनीय स्थिति की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की थी। शिकायत में यह बताया कि चंदौली सदर ब्लाक के मसौनी प्राथमिक विद्यालय पर बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। दूसरी तरफ सरकार मिशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में सुधार का दावा कर रही है। मसौनी प्राथमिक विद्यालय तक जान जाने के लिए रास्ता नहीं है। बच्चे पगडंडियों के सहारे विद्यालय तक शिक्षा ग्रहण करने जाते है।विद्यालय में नही शुद्ध जल की व्यवस्था है नही शौचालय ही मानक के अनुरूप है। स्कूल का विद्युतीकरण भी नहीं हुआ है। इस शिकायत पर मानवाधिकार आयोजन ने बेसिक शिक्षा विभाग से रिपोर्ट तलब की थी। बावजूद इसके शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए आठ मार्च को मानवाधिकार आयोग ने चार सप्ताह के भीतर चीफ सेक्रेटरी बेसिक एजुकेशन से रिपोर्ट तलब की है। कहा गया है कि यदि रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किया गया तो मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्यवाई करने के लिए बाध्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें