पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटेसर में शनिवार को भाड़े को लेकर घोड़वालों और नाविकों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान घोड़े वालों ने नाविकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अपने साथ कोतवाली ले आई। तहरीर के आधार पुलिस छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
मुगलसराय कोतवाली पुलिस को वाराणसी के दशश्वमेध निवासी अमित साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वे लोग घाट से सवारियों को कटेसर रेत पर घुमाने के लिए लाते है। यहां बने टीले पर घोड़े वाले लोगों को घुमाते हैं। शनिवार को घोड़े के भाड़े को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान घोड़े वालों ने उन लोगों को दौड़ाकर पिटाई कर दी । इसमें एक अन्य नाविक भी घायल हो गया। पीड़ित ने क्षेत्र के रहने वाले गोपी यादव, पिंकल यादव, महादेव यादव, बड्डू यादव, कल्लू यादव और रमेश यादव के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैै।