सीएमओ डॉ. एसके चक ने शनिवार को दो स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। लापरवाही बरतने वाले पांच स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोक दिया। उन्होंने अनुपस्थित सभी कर्मियों से स्पष्टीमरण भी मांगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई के निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया कि महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुफिया अख्तर मुख्यालय पर निवास नहीं करतीं। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। इनका वेतन मुख्यालय पर निवास के बाद ही बहाल किया जाएगा। डॉ. चिराग कुशवाहा तीन साल से बिना बताए अनुपस्थित है। अधिकारियों को डीजी को पत्र लिखने के निर्देश दिए। सीएचसी के कनिष्ठ सहायक सुरेंद्र कुमार का वेतन फाइलों का रखरखाव सही न होने पर रोका। महाराजगंज प्रथम, द्वितीय उपकेंद्र पर अनिता देवी, सरोज कुमारी अनुपस्थित रही। सभी का सात दिन का वेतन रोका गया।